Uncategorized

नाहन में ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ को समर्थन, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

नाहन (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ के तहत आज नाहन स्थित कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी (HPBOCW) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर नशा मुक्ति की शपथ ली।

इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहेंगे और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही, नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर उसे तुरंत संबंधित सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने का भी प्रण लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम कल्याण अधिकारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का यह नैतिक दायित्व है कि वे समाज के सामने एक सकारात्मक और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी से अपने परिवार, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को नशा मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक सामूहिक आंदोलन है, जिसमें हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

2 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

5 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

5 days ago