Uncategorized

चंबा सलूनी के भद्रवाह-थेनाला में सड़क हादसा, एक की दर्दनाक मौत

चम्बा (ओपी शर्मा, ब्यूरो चीफ),

चंबा सलूनी के बॉर्डर एरिया जम्मू कश्मीर के भद्रवाह-थेनाला में सड़क हादसा में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक थेनाला, भद्रवाह में HP 01C 1927 नंबर की आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक और घायल चंबा के भजोत्रा पंचायत,तहसील सलूणी के रहने वाले थे। थेनाला सड़क हादसे में रिंकू राम पुत्र नंदु राम की दुःखद मृत्यु हो गई है। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हैं जिनको ईलाजके लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है।जानकारी के अनुसार HP 01C 1927 नंबर की आल्टो टैक्सी जम्मू के भद्रवाह से तेलका की ओर वापस आ रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कर में चार लोग सवार थे।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

9 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

10 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

10 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

10 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

12 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

12 hours ago