Uncategorized

राजगढ़ की बेटी यामिनी ठाकुर ने विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी यामिनी ठाकुर ने हाल ही में आयोजित 14वें दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश के यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित इस समारोह में यामिनी को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

यामिनी ठाकुर ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विज्ञान स्नातक (बी.एससी.) औद्यानिकी (Horticulture) की डिग्री 8.81/10.00 के उत्कृष्ट OGPA के साथ पूरी की। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर समारोह के मुख्य अतिथि, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने स्वयं उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

ग्राम पंचायत नेरी कोटली के ग्राम नेरी निवासी नरेश ठाकुर और रंजना ठाकुर की सुपुत्री यामिनी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता नरेश ठाकुर ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर लगन का परिणाम है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि आज यामिनी ने पूरे परिवार और क्षेत्र का सिर ऊँचा कर दिया है।

यामिनी ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार से मिले सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी वह औद्यानिकी क्षेत्र में मेहनत जारी रखेंगी, ताकि उच्च शिक्षा पूर्ण कर हिमाचल के बागवानों की सेवा में योगदान दे सकें।

यामिनी की इस असाधारण उपलब्धि से पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उनकी इस सफलता को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत मान रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 hour ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

4 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

5 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

5 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

5 hours ago