Categories: Uncategorized

रामपुर परियोजना ने विद्युत उत्पादन में रचा इतिहास

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी/संवाददाता ),
रामपुर जल विद्युत परियोजना ने 08.12.2025 को 18:25:25 बजे FY 2025-26 के लिए अपनी 1878.08 MU की डिज़ाइन एनर्जी प्राप्त कर ली है, जो स्टेशन के इतिहास में अब तक की सबसे तेज़ उपलब्धि है। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड FY 2019-20 में 15.12.2019 को हासिल किया गया था। यह उपलब्धि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2025 के दौरान उत्कृष्ट उत्पादन के तीन महीने के लगातार प्रदर्शन को भी दर्शाती है।

इस अवसर को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपिंदर गुप्ता तथा निदेशक (कार्मिक), अजय कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सुशोभित किया। CMD, SJVN ने टीम रामपुर जल विद्युत परियोजना को इस असाधारण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी स्तर की निष्ठा, गुणवत्ता और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण को बनाए रखने से निरंतर प्रगति सुनिश्चित होगी और नए मानदंड स्थापित होंगे।

निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने भी रामपुर जल विद्युत परियोजना की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में और भी ऐसे कीर्तिमान हासिल करने की शुभकामनाएँ दीं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने SJVN प्रबंधन के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, परिचालन अनुशासन, मजबूत अनुरक्षण पद्धतियों और दैनिक चुनौतियों का सक्रिय रूप से सामना करने का परिणाम है।

रामपुर जल विद्युत परियोजना विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा और आने वाले समय में और भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago