Uncategorized

राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण जीत कर लौटे सिरमौर के खिलाड़ी

नाहन(संध्या कश्यप , संवाददाता ),

सिरमौर जिला के 20 खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में जिला से 22 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें से 20 खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे। नाहन पहुंचे खिलाडिय़ों ने इसपे खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक नया अनुभव था। उन्होंने बताया कि वह पेंचक सिलात में अपना करियर बनाना चाहते हैं।खिलाडिय़ों के कोच जावेद उल्फत ने बताया कि इसमें से कई खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला पेंचक सिलात एसोसिएशन के लिए भी एक साथ इतने सारे मेडल जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है और सिरमौरवासियों के लिए भी गर्व की बात है। उल्फत ने बताया कि पेंचक सिलात एसोसिएशन ऑफ मंडी के द्वारा इंडियन पेंचक सिलात फेडरेशन के तत्वाधान में पड्डल ग्राउंड, मंडी में छठवीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलात चैम्पियनशिप आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम अकादमी नाहन के 22 खिलाड़ियों ने भाग ले कर जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया। यह खिलाड़ी लगातार मार्शल आर्ट्स और पेंचक सिलात का अभ्यास करते आ रहे हैं व प्रतियोगिता के टेंडिग (फाइट) इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्गों में अपने अपने आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने फाइट की।प्रतियोगिता में अलीज़ा अंसारी, अलीशा अंसारी, अलीना अंसारी, युवेन कश्यप, क्रियांश नागर्वेदिक, श्रीहान अग्रवाल, नाविका शर्मा, संजोग सिंह, तृषि वर्मा, समरवीर सिंह रोहिला, अथर्व कौशल, देवांशी पाठे, साहना, मनन चौहान, मानवी, सूर्यांश पराशर, चिराग़, आरव, केशव और अयांश शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता, साथ ही बियांका तनेजा व अबीर वालिया ने दूसरे स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर कब्ज़ा जमाया। जिला सिरमौर पेंचक सिलात एसोसिएशन के महासचिव जावेद उल्फ़त टीम की अगुवाई कर रहे थे और मोमिना टीम मैनेजर की भूमिका में रही। उल्लेखनीय है कि ज़िला सिरमौर के खिलाड़ी पेंचक सिलात खेल में पिछले कई वर्षों से उम्दा प्रदर्शन कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मेडल जीतते आ रहे हैं। इस बार भी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खासी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की थी।राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता का आयोजन पेंचक सिलात एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश द्वारा एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर आजाद की देख रेख में संपन्न हुआ। गौरतलब है कि पेंचक सिलात राज्य व केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त एक मार्शल आर्ट खेल है जो वर्तमान में बहुत लोकप्रिय है। हिमाचल प्रदेश स्टेट पेंचक सिलात चैम्पियनशिप में हिमाचल के सात जिलों सिरमौर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, बिलासपुर के 238 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

6 minutes ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago