ब्यूरो रिपोर्ट ऊना।
मैहतपुर: औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में ध्वनि प्रदूषण फैलाकर लोगों की शांति भंग कर रहे बुलेट सवारों को रोकना पुलिस के लिए महज ट्रैफिक कार्रवाई नहीं रहा, बल्कि यह कार्रवाई नशे के बड़े खुलासे में बदल गई। चैकिंग के दौरान पुलिस ने बुलेट सवार दो युवकों के कब्जे से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया।एस.पी. अमित यादव ने बताया कि मैहतपुर पुलिस थाना की टीम ने एसआई नरेन्द्र सिंह की अगुवाई में विशेष चैकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान भटोली की ओर से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका गया, जो साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैला रही थी।पूछताछ में बुलेट चालक ने अपना नाम अंश द्विवेदी, निवासी गांव बास, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (पंजाब) बताया, जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना नाम मोहित कुमार, निवासी जखेडा, तहसील व जिला ऊना बताया।पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की गहन जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…
निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…