Categories: Uncategorized

पटवारी और अतिरिक्त स्टाफ नर्स भर्ती को मंजूरी, 842 पदों पर होगी बहाली

ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर

प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने पटवारी और अतिरिक्त स्टाफ नर्स के कुल 842 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पटवारी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।सरकार ने पटवारी के 530 पद स्वीकृत किए हैं। वहीं मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग हिमाचल प्रदेश के तहत असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। इसमें जनरल और ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगी। स्टाफ नर्स पदों के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 रखी गई है।पहले करना होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशनहिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करवाना अनिवार्य होगा।उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाएगा।अप्रूवल मिलते ही इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

8 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago