Categories: Uncategorized

शहवा गांव में शादी का जश्न बना हादसा: कच्ची छत गिरने से दर्जनभर लोग घायल,

ओपी शर्मा चंबा।

चंबा जिले के चुराह उपमंडल के शहवा गांव में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी से बने कच्चे मकान की छत अचानक टूटकर गिर गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार शहवा गांव में एक परिवार में शादी समारोह चल रहा था। कार्यक्रम के बीच अनेक लोग घर की छत पर पहुंचकर डांस कर रहे थे। छत कच्ची होने के कारण अधिक वजन नहीं झेल पाई और अचानक भरभरा कर ढह गई। छत गिरते ही लोग नीचे आ गिरे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के समय कुछ लोग डांस करते हुए वीडियो भी बना रहे थे, जिसके दौरान छत गिरने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि चुराह क्षेत्र के कई गांवों में आज भी कच्ची मिट्टी के घर मौजूद हैं। शादी समारोह में भीड़ और छत पर अचानक अधिक लोगों के चढ़ जाने से यह हादसा हो गया। घायल लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घायलों की संख्या और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

2 days ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

2 days ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

2 days ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

2 days ago