सुंदरनगर (नितेश सैनी, संवाददाता),
सुंदरनगर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वीरवार देर रात ढाई बजे चिट्टा तस्करी के एक मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर 06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण की अगुवाई में विशेष पुलिस टीम एएसआई दौलत राम, मुख्य आरक्षी हंसराज सैनी और आरक्षी कुलदीप चमुखा क्षेत्र में बिलासपुर-मंडी मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। टैक्सी चालक के नीचे उतरते ही उसके साथ बैठे युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं। युवक घबराकर अचानक टैक्सी से उतरते ही भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा करते हुए उसे थोड़ी दूरी पर ही दबोच लिया। भागते समय युवक ने अपने हाथ में पकड़ा एक रुमाल सड़क से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने जब रुमाल को उठाकर खोला तो उसमें 06 ग्राम चिट्टा बरामद पाया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी चंडीगढ़ से टैक्सी में सुंदरनगर पहुंचा था और नाके पर चेकिंग के दौरान फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते वह बच नहीं सका। आरोपी की पहचान अनिल सैनी पुत्र स्वर्गीय रणजीत सैनी, निवासी गांव व डाकघर ढाबन, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस समाज में फैल रहे नशे के खतरे को लेकर पूरी तरह गंभीर है। नशे के खिलाफ यह अभियान और भी सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…
निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…