Uncategorized

राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता के लिए 24 सदस्यीय टीम मंडी रवाना

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

जिला सिरमौर मार्शल आर्ट पेंचक सिलात की टीम नाहन से मंडी के लिए रवाना हुई। 6 व 7 सात दिसंबर मंडी के पड्डल ग्राउंड में छठवीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 24 सदस्यीय टीम में 22 खिलाड़ी व एक कोच और एक टीम मैनेजर हैं। ये 22 खिलाड़ी सिरमौर की और से इस प्रतियोगिता में दम खम दिखाएंगे।
सिरमौर जिला पेंचक सिलात एसोसिएशन के महासचिव जावेद उल्फ़त ने जानकारी देते हुए बताया कि बियांका तनेजा, अलीज़ा अंसारी, अलीशा अंसारी, अलीना अंसारी, युवेन कश्यप, क्रियांश नागर्वेदिक, श्रीहान अग्रवाल, नाविका शर्मा, संजोग सिंह, तृषि वर्मा, समरवीर सिंह रोहिला, अथर्व कौशल, देवांशी ठाकुर, साहना, मनन चौहान, मानवी, सूर्यांश पराशर, चिराग़, आरव, केशव और अयांश शर्मा खिलाड़ियों के तौर अपने अपने आयु व भार वर्गों पुरुष व महिला आधार पर उपरोक्त राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। जिला सिरमौर पेंचक सिलात एसोसिएशन के महासचिव जावेद उल्फ़त टीम की अगुवाई कर रहे हैं और मोमिना टीम मैनेजर की भूमिका में हैं।

जावेद उल्फ़त ने बताया कि राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता का आयोजन पेंचक सिलात एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जा रहा हैं। सिरमौर के खिलाड़ी पेंचक सिलात खेल में पिछले कई वर्षों से उम्दा प्रदर्शन कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मेडल जीतते आ रहे हैं। इस बार भी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खासी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की हैं।पेंचक सिलात राज्य व केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त एक मार्शल आर्ट खेल है वर्तमान में बहुत लोकप्रिय है। मंडी में आयोजित होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों से टीमें भाग लेने के लिए मंडी आ रही हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago