Categories: Uncategorized

15 दिसम्बर तक करवा ले गेहूं व जौ की फसलों का बीमा – राजकुमार

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025-26 के अंतर्गत 15 दिसम्बर, 2025 तक रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों का बीमा किया जाएगा तथा इस योजना के तहत गेहूं की फसल के लिए 900 रुपये प्रति हेक्टेयर अथवा 72 रुपए प्रति बीघा और जौ की फसल के लिए 750 रुपये प्रति हेक्टेयर अथवा 60 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम देना होगा।
यह जानकारी कृषि उपनिदेशक नाहन राजकुमार ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 60 हजार प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 50 हजार रू0 प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में फसलों के बीमा के लिए कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) चयनित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते है जिसके लिए नाहन खंड के किसान दूरभाष नं0 9816640065, पच्छाद खंड के किसान 9459815765, रेणुका व शिलाई के किसान 8629808485 तथा पांवटा साहिब खंड के किसान 8219282290 पर जानकारी ले सकते है।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने बैंक से ऋण लिया है उनकी फसलों का बीमा स्वतः ही हो जाएगा। यदि ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते हो तो उन्हें बैंक में बीमा न करने का घोषणा पत्र देना होगा।
उप निदेशक ने बताया कि गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा नेशनल फसल बीमा पोर्टल, बैंको के माध्यम से अथवा लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते है, इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, भूमि दस्तावेज, फसल प्रमाण पत्र साथ लगाना होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

1 hour ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

2 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

2 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

5 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

17 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

19 hours ago