Categories: Uncategorized

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने किया नाहन कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

वीरवार को उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर द्वारा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नाहन का औचक निरीक्षण किया गया। सुबह 10:00 बजे कार्यालय में पहुंचने पर पाया गया कि कार्यालय में सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे। वहीँ आज खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नाहन कार्यालय में शिक्षा खंड नाहन के सभी केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की एक बैठक भी बुलाई थी जिसमे उपनिदेशक द्वारा सभी को निर्देशित भी किया गया।  
राजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में उपस्थित सभी केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को शिक्षा विभाग के विभिन्न गतिविधियों संबंधी जानकारी भी दी गई एवं उनसे अनुरोध किया गया कि वह पाठशाला में निरीक्षण को महत्व दें एवं सभी केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वह अपने अधीनस्थ प्रत्येक पाठशाला में महीने में दो बार अवश्य निरीक्षण करेंगे और वहां पर बच्चों के सामान्य ज्ञान, बच्चों का विषय ज्ञान ,पाठशाला के परिसर सहित शौचालय की व्यवस्था, पाठशाला में भवन आदि सभी का निरीक्षण करेंगे और आवश्यकता के अनुसार वहां कार्यरत अध्यापकों को निर्देशित भी करेंगे और यदि पाठशाला में किसी मरम्मत कार्य आदि संबंधी कोई आवश्यकता है तो उसको खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विभाग को सूचित करेंगे ताकि वहां पर भवन की मरम्मत करवाई जा सके। इसके साथ ही सभी केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वह निरीक्षण के दौरान यह भी जांच करे कि क्या पाठशाला में आईसीटी के डिवाइसेज का दैनिक रूप में प्रयोग हो रहा है ,लाइब्रेरी बुक्स बच्चों को दी जा रही है उसका रिकॉर्ड मेंटेन है या नहीं।


उन्होंने कहा कि निदेर्श दिए गए कि यह भी जांच की जाए कि क्या पाठशाला में बच्चों का मेडिकल हेल्थ चेकअप हुआ है या नहीं ।इसके साथ ही यह भी देखें कि सरकार के द्वारा निर्देश जो जारी किए गए हैं कि बच्चों की प्राइमरी स्कूलों में मीडियम आफ इंस्ट्रक्शन जो है वह अंग्रेजी है क्या इसको प्रयोग में लाया जा रहा है या नहीं। साथ में स्कूल का सभी रिकॉर्ड एवं रजिस्टर्स का रखरखाव अप टू डेटेड है या नहीं इस बारे भी निदेर्शित किया गया।  
ठाकुर ने कहा कि सभी केंद्रीय मुख्य शिक्षक जो कि नाहन शिक्षा खंड में कार्यरत हैं को निर्देशित किया गया कि वह सुनिश्चित करेंगे की शिक्षा खंड नाहन के सभी पाठशाला जितने भी विद्यालय हैं वह तंबाकू  मुक्त विद्यालय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें एवं प्रत्येक पाठशाला में ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आपदा प्रबंधन योजना भी पूर्ण कर ले ।साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि पाठशाला परिसर में अध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी गाय बैल कुत्ता आदि जानवर स्कूल की बाउंड्री के अंदर  विद्यालय परिसर में ना आए जिससे कि बच्चों को कोई नुकसान हो।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago