Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में कार से बरामद नशीली गोलियां व कैप्सूल की भारी खेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

SPECIAL DETECTION TEAM सब-डिवीजन पांवटा साहिब ने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले कैप्सूल और गोलियों की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 3 दिसंबर की देर रात बहराल चैक पोस्ट से आगे मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान की गई, जहां टीम को हरियाणा की ओर से आ रही कार नंबर HR51BS-9267 (Datson Go, सलेटी रंग) पर शक हुआ और उसे रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे रखे एक नीले रंग के बैग से कुल 4,560  नशीले कैप्सूल और 3,000 Alprazolam नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिन्हें बिना लाइसेंस के तस्करी के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था। इस दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों अर्जुन पुत्र रामअवतार निवासी मकान नंबर 17, शिवपुरी कॉलोनी, यमुनानगर हरियाणा (उम्र 35 वर्ष) तथा राहुल कपूर पुत्र विनोद कपूर निवासी मकान नंबर 321 मॉडल कॉलोनी, यमुनानगर हरियाणा (उम्र 35 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी को अर्जुन चला रहा था।DSP मानवेन्द्र ठाकुर ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि दोनों के विरुद्ध NDPS Act के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया और आज उन्हें माननीय अदालत में पेश किया जाएगा ।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago