नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
SPECIAL DETECTION TEAM सब-डिवीजन पांवटा साहिब ने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले कैप्सूल और गोलियों की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 3 दिसंबर की देर रात बहराल चैक पोस्ट से आगे मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान की गई, जहां टीम को हरियाणा की ओर से आ रही कार नंबर HR51BS-9267 (Datson Go, सलेटी रंग) पर शक हुआ और उसे रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे रखे एक नीले रंग के बैग से कुल 4,560 नशीले कैप्सूल और 3,000 Alprazolam नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिन्हें बिना लाइसेंस के तस्करी के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था। इस दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों अर्जुन पुत्र रामअवतार निवासी मकान नंबर 17, शिवपुरी कॉलोनी, यमुनानगर हरियाणा (उम्र 35 वर्ष) तथा राहुल कपूर पुत्र विनोद कपूर निवासी मकान नंबर 321 मॉडल कॉलोनी, यमुनानगर हरियाणा (उम्र 35 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी को अर्जुन चला रहा था।DSP मानवेन्द्र ठाकुर ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि दोनों के विरुद्ध NDPS Act के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया और आज उन्हें माननीय अदालत में पेश किया जाएगा ।
ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…