Uncategorized

उपायुक्त किन्नौर ने बैंकों से सस्ता शिक्षा व कृषि ऋण देने पर दिया बल

                     
रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी , संवाददाता),  

जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।उपायुक्त ने उपस्थित सरकारी तथा निजी बैंकों के अधिकारियों को जिला के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए तथा उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा।उन्होंने बैकों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए रिवोल्वविंग फंड एवं आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा ताकि वे आत्मनिर्भरता की और अग्रसर हो सकें एवं सशक्त बन सकें। उन्होंने सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए दी जा रही ऋण सुविधा का ब्यौरा लिया तथा समीक्षा कर इस योजना के समग्र प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि जिला के युवा इस योजना का लाभ उठा सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सके।इसके अतिरिक्त, जिलाधीश किन्नौर ने डॉ यंशवन्त सिंह परमार शिक्षा ऋण योजना को महत्व देने पर बल दिया ताकि वंचित वर्गो के युवाओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकें।डॉ अमित कुमार शर्मा ने वित्तीय समावेशन पर बल दिया ताकि जनजातीय जिला किन्नौर में सीमांत किसानों एवं पशुपालकों को सस्ता ऋण योजना का लाभ मिल सकें और जिला में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज हो सकें।  जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक रोहित सांगवान ने बैठक का संचालन किया तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरू लाल नेगी, भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी आशीष कुमार, नाबार्ड के चंद्रेश कुमार सहित सरकारी एवं निजी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago