Uncategorized

पटवारियों को तुरंत देनी होगी ज्वलंत मुद्दों की सूचना – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो रिपोर्ट),


उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज कुमारसैन उपमंडल के तहत पटवारियों के साथ बैठक की। इसमें उपायुक्त ने कहा कि पटवारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें और आम जनता तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिला शिमला का गुड गवर्नेंस इंडेक्स में रैंक सबसे नीचे है और इसमें सुधार करने के लिए सभी विभागों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारनी होगी। उन्होंने कहा कि पटवारी को अपना पटवार सर्कल नहीं छोड़ना चाहिए। कई जगह ऐसा पाया जाता है कि पटवारी कार्यालय में मौजूद नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार ने चिट्टा मुक्त हिमाचल का अभियान शुरू किया है। इसे धरातल पर उतारने के लिए पटवारी फील्ड में काम करें।
21 पटवार सर्कल के कार्यालय अपग्रेड किए जाएंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों में इसके बारे में स्टेटस रिपोर्ट सौंपनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के ज्वलंत मुद्दों की सूचना पटवारी तहसीलदार को सूचित करेंगे। फिर तहसीलदार उपायुक्त कार्यालय में सूचना सांझा करेंगे। वहीं एसडीएम भी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को सीधे उपायुक्त कार्यालय के ध्यान में लाएंगे ताकि समय पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके।


उन्होंने कहा कि पटवारियों को 12 रजिस्टर का रख रखाव करना होता है लेकिन पटवारी इन रजिस्टर में रिकॉर्ड भर नहीं रहे है। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्टर में एंट्री किए कार्य को अंजाम देना गलत है। उपायुक्त ने पटवार सर्कल कुमारसेन के पटवारी से 12 रजिस्टर मंगवाए और जब इनकी चेकिंग की गई तो कई सालों से एंट्री नहीं पाई गई। इसके साथ निरीक्षण एंट्री भी नहीं पाई। उपायुक्त ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि सारी एंट्री होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि गरीब भूमि मालिकों के हकों की रक्षा के लिए पटवारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक योग्य लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि विशेष आपदा राहत पैकेज 2023 के तहत प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध की दिशा में भी कार्य किया जाये। बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसडीएम मुकेश, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने ग्रामीण राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड को भी जांचा। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि रिकॉर्ड का रख रखाव बेहतरीन तरीके से किया जाए। उपायुक्त अनुपम कश्यप आज राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला मतियाना में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। करीब 1 बजे उपायुक्त स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई को लेकर फीडबैक ली। 

बच्चों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए संकल्प के साथ कार्य कर रही है। स्कूलों कॉलेजों अन्य हितधारकों को नशे के खिलाफ इस आंदोलन में जोड़ा जा रहा है। स्कूली बच्चों को नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलती है तो अपने शिक्षक के पास सूचना दें। वहीं शिक्षक तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि सही समय पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि आज नशे के चपेट में नशा तस्कर बच्चों को शिकार बना रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चे नशे को लेकर किसी के भी लालच में ना आए। नशे के आदी हो चुके बच्चों और युवाओं को इस जाल से बाहर निकलने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नशे की ओवरडोज से आए दिन युवाओं की मौत भी हो रही है। बच्चों को खेलों और शिक्षा पर ध्यान फोकस करना चाहिए। इसके साथ ही अपना करियर तय करते हुए हर दिन उसी दिशा में मेहनत करनी चाहिए। हमारी किताबों में हीं विषय सिलेबस में है जिससे सर्वांगीण विकास और ज्ञान अर्जित हो सके।उन्होंने बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलवाई।
इससे पूर्व उपायुक्त ने स्कूल स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। इसके साथ छुट्टी पर गए शिक्षकों की लिखित छुट्टी को भी चेक किया। इस दौरान सब सही पाया गया। 

उपायुक्त ने नारकंडा पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया। चौकी के पिछले हिस्से में लगे डंगे के गिरने से भवन को खतरा पैदा हो गया है। इस बारे में पुलिस की ओर से प्रस्ताव आया हुआ है। इस बारे में जल्द ही सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago