Categories: Uncategorized

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में सरदार पटेल के योगदान को किया याद                  

  रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),  

जिला युवा कार्यालय किन्नौर द्वारा आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर वर्ष पर सरदार 150 यूनिटी मार्च का सफल आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त डॉ. ओ. पी. यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरदार वल्लभभाई पटेल जी को श्रद्धांजलि देकर की गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पदयात्रा रहा, जिससे मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा सभी विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर से हॉस्पिटल मोड़ तक जाकर और वापस विद्यालय आ कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।  
सहायक आयुक्त किन्नौर ने बताय कि सरदार पटेल ऐसे महानायक थे जिन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत को एकसूत्र में पिरोया। उन्होनें बताया कि उनकी दूरगामी सोच से 562 रियासतों के विलय से आधुनिक भारत की नीवं रखी गई और भावी पीढी उनकी सदैव ऋणी रहेगी।  
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ डॉ उत्तम चंद चौहान ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य शंकुतला देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय रिकांग पिओ के प्रधानाचार्य संजीव राणा, औधोगिक प्रक्षिक्षण संस्थान रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य अमरीन्द्र नेगी सहित अध्यापकगण व गैर शिक्षक उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago