Uncategorized

सोलन : जामली में सोने चांदी के जेवरात चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),
दिनांक 24-11-2025 को गाँव जामली निवासी एक महिला ने पुलिस थाना कसौली में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनके जमली में दो घर है | दिनांक 23-11-2025 को यह एक घर में ताला लगाकर दुसरे घर में चली गई थी तथा दिनांक 24-11-2025 को प्रातः के समय यह निचले वाले घर आई तो इन्होने देखा कि घर के मेन दरवाजे का ताला व कुंडा टुटा हुआ था जब इन्होने घर के अन्दर कमरा में जाकर देखा तो कमरा के अन्दर बनी अलमारी के के कुंडे टूटे हुए थे तथा अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब पाए गए | जिसे कोई नामालूम व्यक्ति दिनांक 23/24-11-2025 की रात्रि को चोरी करके ले गया है | चोरी हुई ज्वेलरी की कीमत लगभग 90,000/- रूपए है | इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना कसौली की टीम द्वारा चोरी हुई सम्पति एवं आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी | जो तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया गया जिसके आधार पर दिनांक 01-12-2025 को पुलिस टीम कसौली द्वारा मामले में संलिप्त एक आरोपी हितेश कुमार पुत्र पूरण चंद निवासी गाँव निचली जमाली तहसील कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 25 वर्ष को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया, जिसे आज दिनांक 02-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है | आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है | मामले में जाँच जारी है|

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

3 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

4 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

7 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

19 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

21 hours ago