Uncategorized

तलाई में पकड़ी 15.614 किलो चूरा/डोडा पोस्त की खेप

झंडूता (जीवन),

झंडूता उपमंडल के तलाई थाना में नए नियुक्त एसएचओ ने पदभार संभालते ही नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार देर रात छियातर क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 15.614 किलोग्राम चूरा/डोडा पोस्त बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने कल्लर से मलारी की ओर नाकाबंदी की हुई थी और गुजरने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही थी। इसी दौरान मलारी की तरफ से आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन में बैठे दो लोग कागजात मांगने पर घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस को शक होने पर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से तीन सफेद पोलीथीन बैग, एक नीला पिट्ठू बैग और एक भूरा बैग बरामद हुए। इनमें भारी मात्रा में चूरा/डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। मौके पर ही दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और तलाई थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान और सख्ती से चलाया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। खबर की पुष्टि बिलासपुर एएसपी शिव कुमार चौधरी ने की।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago