सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),
दिनांक 24-11-2025 को गाँव जामली निवासी एक महिला ने पुलिस थाना कसौली में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनके जमली में दो घर है | दिनांक 23-11-2025 को यह एक घर में ताला लगाकर दुसरे घर में चली गई थी तथा दिनांक 24-11-2025 को प्रातः के समय यह निचले वाले घर आई तो इन्होने देखा कि घर के मेन दरवाजे का ताला व कुंडा टुटा हुआ था जब इन्होने घर के अन्दर कमरा में जाकर देखा तो कमरा के अन्दर बनी अलमारी के के कुंडे टूटे हुए थे तथा अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब पाए गए | जिसे कोई नामालूम व्यक्ति दिनांक 23/24-11-2025 की रात्रि को चोरी करके ले गया है | चोरी हुई ज्वेलरी की कीमत लगभग 90,000/- रूपए है | इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना कसौली की टीम द्वारा चोरी हुई सम्पति एवं आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी | जो तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया गया जिसके आधार पर दिनांक 01-12-2025 को पुलिस टीम कसौली द्वारा मामले में संलिप्त एक आरोपी हितेश कुमार पुत्र पूरण चंद निवासी गाँव निचली जमाली तहसील कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 25 वर्ष को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया, जिसे आज दिनांक 02-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है | आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है | मामले में जाँच जारी है|
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…