Uncategorized

जनवादी महिला समिति ने महिला हिंसा पर जताई चिंता और रोष, भाजपा पर जड़े आरोप

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिला हिंसा की घटनाओं पर गहरा रोष और चिंता व्यक्त की गई। समिति ने स्पष्ट आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला हिंसा को रोकने में पूरी तरह असफल रही हैं। बैठक में कहा गया कि केंद्र की मोदी सरकार और इनके नेता लगातार महिलाओं के साथ हो रही यौन हिंसाओं में शामिल हो रहे हैं, और मोदी सरकार तथा आर.एस.एस. लगातार भाजपा में शामिल आपराधिक छवि के लोगों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। चुराह के भाजपा विधायक हंस राज पर लगे गंभीर आरोपों और उन्हें दिए जा रहे कथित संरक्षण को सबके सामने जग जाहिर बताया। समिति ने यह भी कहा कि प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भाजपा, अपराध के खिलाफ न्याय दिलाने के लिए बोलने के बजाय, इन आरोपियों को बचाने में मदद कर रही है।समिति ने तीखे शब्दों में कहा कि भाजपा और मोदी सरकार द्वारा दिया गया ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा अब ऐसा लग रहा है कि देश और प्रदेश की बेटियों को ‘भाजपा के नेताओं से बचाओ’ की तरफ बढ़ रहा है। समिति ने चिंता व्यक्त की कि पिछले कई महीनों से प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ हो रही हिंसा में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। यह स्थिति आर.एस.एस. और भाजपा की असली मानसिकता को दर्शाती है। महिला समिति ने मांग की कि चुराह के विधायक हंस राज की जमानत याचिका तत्काल प्रभाव से रद्द की जाए। समिति ने यह भी कहा कि उन्हें विधानसभा में रहने का कोई हक नहीं है, इसलिए उनकी सदस्यता भी तुरंत रद्द की जानी चाहिए, तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाए। बैठक में पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर के अलावा महिला जनवादी कमेटी की जिला सचिव अमिता चौहान, कोषाध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष सेवती कमल और लोकल कमेटी नाहन की सचिव फरजाना आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नगर निकाय चुनाव 2026: नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ में सार्वजनिक सभाओं व मनोरंजन कार्यक्रमों पर रोक

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 15 मई: नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और…

8 hours ago

हिमाचल का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र: 4587 मीटर की ऊंचाई पर महिला मतदान दल संभालेगा जिम्मेदारी

केलांग (रंजीत लाहौली,संवाददाता ) लाहौल-स्पीति जिले में पंचायत चुनावों को लेकर खास तैयारियां की गई…

9 hours ago

राजगढ़ में ट्रक के सीक्रेट खानों से 11 किलो चूरा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन : सिरमौर जिले में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

23 hours ago

पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत जिला में सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त किरण भड़ाना

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ) केलांग…..14 मई,2026…….जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण…

1 day ago

शमलेच में SIU की बड़ी कार्रवाई, कार से 12.43 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा…

1 day ago

शिकारी देवी मंदिर के पास हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे मंडी जिला के…

1 day ago