Categories: Uncategorized

मानव सेवा में अग्रणीरोटरी क्लब दो दिव्यांगजन को देगा व्हीलचेयर, 3 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में मिलेगी मदद

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

आस्था स्कूल में आयोजित होने वाले 3 दिसम्बर को दिव्यांगता दिवस कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब  नाहन द्वारा एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की जाएगी।इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन दो दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान करेगा, जिससे उनकी गतिशीलता और दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ सके।
रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि पहले लाभार्थी देवांश हैं, जिनकी आयु लगभग 8 वर्ष है और वे 90% दिव्यांगता से पीड़ित हैं। इतनी कम उम्र में भी वे अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में रोटरी क्लब द्वारा दी जा रही व्हीलचेयर उनके जीवन में एक बड़ा सहारा बनेगी।

दूसरे लाभार्थी जावेद इक़बाल, जिनकी आयु लगभग 51 वर्ष है और जो 70% दिव्यांगता से ग्रस्त हैं, उन्हें भी व्हीलचेयर प्रदान की जाएगी। उनकी उम्र तथा शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह सहायता उनके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। 

यह वितरण वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित दिव्यांगता दिवस कार्यक्रम के दौरान, उसी मंच पर किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य न केवल दिव्यांगजनों को सहयोग देना है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना भी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

18 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

18 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

18 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 days ago