Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हासिल किया नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को ऊर्जा-स्वावलंबन की दिशा में सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अपनी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श करता रहा है। इसी क्रम में एनजेएचपीएस ने नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। यह आँकड़ा एनजेएचपीएस के इतिहास का नवंबर माह का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन है, जिसने वर्ष 2011-12 में दर्ज 323.7 मिलियन यूनिट के पूर्ववर्ती दूसरे सर्वाधिक मासिक कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, एनजेएचपीएस ने नवंबर माह में अब तक का सर्वोच्च उत्पादन 408.909 मिलियन यूनिट है, जो वर्ष 2010-2011 में दर्ज किया गया था।

इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता ने समस्त एनजेएचपीएस टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए सभी कर्मियों के समर्पण, एकजुटता और अनुकरणीय कार्यदक्षता की सराहना की। निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन, अजय कुमार शर्मा ने भी सभी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने एसजेवीएन प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय परियोजना के सभी कर्मियों की अनवरत मेहनत, दृढ़ प्रतिबद्धता और उच्च तकनीकी दक्षता को दिया। उन्होंने विशेष रूप से संचालन एवं अनुरक्षण इकाई तथा नाथपा बाँध प्रबंधन दल की निरंतर सतर्कता, टीम भावना और उत्कृष्ट कार्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्हीं के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

39 minutes ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 hour ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

2 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

3 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

3 hours ago