Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने भंगाड़ी में लगाया FDLC, ग्रामीणों को दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी

नोहराधार (हेमंत चौहान, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, शाखा नोहराधार द्वारा आज भंगाड़ी में FDLC (फाइनेंशियल डिजिटल लिटरेसी कैंप) का आयोजन किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर स्वयं सहायता समूहों (SHG) एवं प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) से जुड़े सदस्यों को वित्तीय साक्षरता और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना रहा। कैंप के दौरान बैंक के एक्सीक्यूटिव असिस्टेंट श्री विवेक प्रकाश तथा जूनियर क्लर्क श्री सागर नायक ने डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा SHG/PACS के लिए उपलब्ध विशेष ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से बचें। कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि NRLM के अंतर्गत मौके पर ही चार ऋण स्वीकृत किए गए, जिनकी कुल राशि ₹6 लाख रही। इससे स्थानीय महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार व अन्य आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। कैंप में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बैंक द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के वित्तीय साक्षरता शिविरों के आयोजन की मांग की। बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों को अधिक से अधिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

40 minutes ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 hour ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

2 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

3 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

3 hours ago