Categories: Uncategorized

उपनिदेशक ने किया गुमटी स्कूल का औचक निरीक्षण, मिली खामियां, शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

उपनिदेशक एलिमेंट्री शिक्षा राजीव ठाकुर ने शनिवार को शिक्षा खण्ड सुरला के तहत आने वाले प्राइमरी स्कूल गुमटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के कामकाज में खामियां पाई गई है। ऐसे विभाग अब स्कूल के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने जा रहा है। उपनिदेशक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया की स्कूल परिसर सहित सभी कक्षा कक्ष एवं शौचालय साफ सुथरे थे। पाठशाला पहुंचते ही सुबह सबसे पहले प्रार्थना सभा का अवलोकन किया गया और पाया गया कि बच्चे अच्छे से अपनी प्रार्थना सभा में भाग लेते हैं।  उन्होंने ने बताया कि पाठशाला में कुल दो जेबीटी अध्यापक कार्यरत हैं एवं कुल मिलाकर 20 बच्चे यहां पर नामांकित है जिसमें से आज 18 बच्चे उपस्थित थे । बच्चों की पढ़ाई से संबंधित निरीक्षण करने के दौरान यह पाया गया कि बच्चों का सामान्य ज्ञान बहुत निम्न स्तर का है साथ ही बच्चों का पढ़ाई का स्तर सभी विषयों में बहुत निम्न स्तर का पाया गया है। ठाकुर ने बताया कि पाठशाला के संबंधित सभी दस्तावेज एवं रजिस्टर्स को अवलोकन करने हेतु अध्यापकों से लिए गए। देखा गया कि किसी भी तरह का कोई भी रजिस्टर अपडेट नहीं है चाहे वह छात्र गतिविधियों का रजिस्टर , बैग फ्री डे  रजिस्टर, इको क्लब रजिस्टर हो या अन्य जितने भी रजिस्टर थे वह सभी पूर्ण रूप से भर नहीं गए थे। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि इस विद्यालय में संबंधित सेंटर हेड टीचर जो की राजकीय प्राथमिक पाठशाला पालियों में कार्यरत हैं उन्होंने इस सत्र में इस पाठशाला का एक बार भी निरीक्षण नहीं किया है। वहीं से केंद्रीय मुख्य शिक्षक से दूरभाष पर बात की गई और उनके द्वारा पिछले तीन माह में किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट भी तलब की गई है । उपनिदेशक ने बताया कि विद्यालय में छात्रों को लाइब्रेरी बुक्स भी पढ़ने के लिए नहीं दी जा रही हैं। अध्यापकों द्वारा टीचर्स डायरी भी नहीं भरी जा रही हैं। आईसीटी के डिवाइसेज को भी प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है।क्योंकि इस पाठशाला में बच्चों का पढ़ाई का स्तर एवं बच्चों के सामान्य ज्ञान का स्तर बहुत ही निम्न है तो वहां कार्यरत दोनों अध्यापकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा और उनसे यह पूछा जाएगा कि वह पाठशाला में बच्चों का स्तर  बढ़ाने में क्यों अपना कार्य ठीक से नहीं कर रहे हैं ।निरीक्षण में यह भी पाया गया कि अध्यापकों द्वारा बच्चों की नोटबुक्स भी डेली बेसिस पर चैक नहीं की जा रही है वह उसमें बच्चों द्वारा की गई गलतियों को शुद्ध भी नहीं किया जा रहा है। इन सभी बातों को लेकर इन दोनों अध्यापकों से कारण बताओं नोटिस के द्वारा पूछताछ की जाएगी और अग्रिम कड़ी विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

40 minutes ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 hour ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

2 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

3 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

3 hours ago