Uncategorized

युवा कांग्रेस महासचिव मनीष भगनाल ने ओ.पी. दसटा के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष भगनाल ने पच्छाद युवा कांग्रेस के महासचिव ओ.पी. दसटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि ओ.पी. दसटा एक नेकदिल, मिलनसार और समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनका यूँ अचानक चले जाना न केवल कांग्रेस संगठन बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मनीष भगनाल ने कहा कि इस कठिन समय में संपूर्ण युवा कांग्रेस परिवार दसटा परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

ओ.पी. दसटा के निधन पर युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। इनमें विनय भगनाल, संजय भंडारी, वीरेंद्र जालटा, विक्रम ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा, विकास कंवर, यतिन चौहान, सचिन वर्मा, निशु शर्मा, शुभम तोमर, अतर सिंह, दिनेश विकास ठाकुर, राहुल कंवर, विकास शर्मा, यशपाल ठाकुर, अनिल भगनाल, प्रेम सागर, प्रमोद ठाकुर, सतीश भाजटा, मनीष ठाकुर, अभिषेक, रवि, भीम सिंह, रितिक, अरुण ठाकुर, प्रदीप ठाकुर और हनी भारद्वाज शामिल हैं। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago