नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में दिसम्बर 2025 में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर किया है। जानकारी के अनुसार नाहन में वाहनों की पासिंग 5 और 22 दिसम्बर को निर्धारित की गई हैं, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 6 और 23 दिसम्बर को होंगे।
वहीं, पांवटा साहिब में पासिंग की तारीखें 9 और 26 दिसम्बर रखी गई है, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 10 और 27 दिसम्बर को होंगे। राजगढ़ में पासिंग की तिथि 3 दिसम्बर को रखी गई है, और इसी दिन ड्राइविंग टेस्ट भी होंगे। शिलाई में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 18 दिसम्बर(दिन से पहले) को होंगे वहीं कफोटा में 18 दिसम्बर(दिन के बाद) को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे। संगड़ाह में पासिंग और ड्राइविंग का आयोजन 12 दिसम्बर को होगा।
इसके अलावा सराहां में 16 दिसम्बर को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आरटीओ सोना चंदेल द्वारा दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित तिथियों पर अपने वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने आग्रह किया है ।
संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…