नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
सिरमौर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत SIU सिरमौर की टीम ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को SIU टीम ने गश्त और नशा रोकथाम अभियान के दौरान पावंटा साहिब में यमुना नदी के तट के पास एक व्यक्ति से भारी मात्रा में चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तालिब अंसारी पुत्र खलील अंसारी, निवासी नजद सरिये वाली गली, मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। SIU टीम ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…