Categories: Uncategorized

भरमौर की खनी पंचायत में जंगली भालू के हमले से महिला की मौत

भरमौर (ओपी शर्मा ,संवाददाता),

भरमौर की खनी पंचायत में जंगली भालू के हमले में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खनी निवासी सत्या देवी पत्नी मेघ सिंह उम्र 57 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक महिला हर रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए दुग बनाड़ नामक स्थान की तरफ गई थी। उसके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी थी। हर रोज की भांति अपनी मिल्कियत भूमि में मवेशियों को चरा रही थी कि अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया तथा उसके मुंह और सिर को बुरी तरह से नोच दिया। यही भी भालू ने उसे अपने नुकीले नाखूनों की सहायता से लगभग पचास मीटर तक घसीटता हुआ खींचकर ले गया। जिसकारण महिला के पूरे शरीर में गहरे जख्म हो गए। जब वह जोर से चिल्लाई तो साथ गई अन्य महिलाओं को घटना का पता चला मगर तब तक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। साथ गई महिलाई ने घटना की जानकारी उप प्रधान सुनील कुमार को दी जिन्होंने पुलिस व वन विभाग को तुरंत सुचित किया । पुलिस तथा वन विभाग की टीम की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम हेतु भरमौर नागरिक अस्पताल ले जाया गया । पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतिका अपने पीछे पूर्व सैनिक पति एवं दो बेटे छोड़ गई है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों ने वन विभाग एवं प्रशाशन से मांग की है कि इस तरह के नुकसान करने वाले भालुओं से निजात दिलाई जाए । इस संदर्भ में वन परिक्षेत्र अधिकारी नेजर सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवार को सरकारी मापदंडों के अनुसार राहत एवं मदद प्रदान की जाएगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

3 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

3 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

5 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

5 hours ago