Uncategorized

सरकार के तीन साल के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शिमला में समीक्षा बैठक का आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश सरकार के 11 दिसंबर 2025 को तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर मंडी में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला शिमला से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। इस सम्बन्ध में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। 
बैठक में फैसला लिया गया कि एचआरटीसी की बसों के माध्यम से लाभार्थियों को आने जाने की व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करके उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ले जाने की पूरी व्यवस्था की जाए। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने लाभार्थियों की सूची तैयार कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि जिला के सभी एसडीएम शुक्रवार को अपने-अपने स्तर पर लाभार्थियों की व्यवस्था को लेकर विस्तृत बैठक करके प्रारूप तैयार करेंगे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago