Uncategorized

ट्विन ट्यूब टनल भट्टाकुफ़र में निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक, जिला दण्डाधिकारी ने दिए निर्देश

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

जिला प्रशासन शिमला ने भट्टाकुफर, मेहली-ढली रोड पर हुए भूस्खलन के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (शिमला बायपास पैकेज-II) के तहत निर्माणाधीन ट्विन ट्यूब टनल पर सभी खुदाई, ब्लास्टिंग और संबंधित निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक रोक दिए हैं।इस सम्बन्ध में जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय शिमला को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से कार्य आगामी आदेशों तक रोकने के लिए कहा है।उल्लेखनीय है कि भूवैज्ञानिक शाखा द्वारा प्रस्तुत प्राथमिक स्थल निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, मेहली-ढली रोड पर एक बड़ा गर्त विकसित हुआ है, जिसमें चट्टानी द्रव्यमान में दरारें, सतत रिसाव, उपयोगिताओं का उजागर होना, एवं आसपास के कई आवासीय घरों में संरचनात्मक दरारें देखी गई हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन ट्विन ट्यूब टनल का अक्ष प्रभावित क्षेत्र के ठीक नीचे है, और इस स्तर पर खुदाई गतिविधियों का प्रभाव नकारा नहीं जा सकता।प्राथमिक निष्कर्षों के आधार पर, भूस्खलन के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया जैसी विशेष एजेंसी द्वारा विस्तृत भू-तकनीकी एवं भू-भौतिकीय जांच आवश्यक पाई गई है। इसलिए जन सुरक्षा, आसपास की आवासीय संरचनाओं के जोखिम एवं भूवैज्ञानिक शाखा की सिफारिशों को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि भट्टाकुफर में ट्विन ट्यूब टनल पर सभी टनलिंग, खुदाई, ब्लास्टिंग या संबंधित निर्माण गतिविधियाँ तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक रोक दी जाएं। इसके अतिरिक्त, मैसर्ज गावर शिमला हाईवे प्राइवेट लिमिटेड को जारी ब्लास्टिंग अनुमति अगले आदेश तक अस्थायी रूप से वापस ले ली गई है।जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्र में दरारें, भू-स्खलन और रिसाव की निरंतर निगरानी की जाए। इसके अतिरिक्त, लोक निर्माण विभाग और जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम के साथ पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय और बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाये। 
उन्होंने परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

5 hours ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

19 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

1 day ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

1 day ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

1 day ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago