शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश सरकार के 11 दिसंबर 2025 को तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर मंडी में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला शिमला से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। इस सम्बन्ध में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में फैसला लिया गया कि एचआरटीसी की बसों के माध्यम से लाभार्थियों को आने जाने की व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करके उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ले जाने की पूरी व्यवस्था की जाए। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने लाभार्थियों की सूची तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी एसडीएम शुक्रवार को अपने-अपने स्तर पर लाभार्थियों की व्यवस्था को लेकर विस्तृत बैठक करके प्रारूप तैयार करेंगे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…