Uncategorized

किन्नौर जिला के उपायुक्त कार्यालय सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान पर बैठक आयोजित

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),  

जिला में चिट्ठे के नशे को समाप्त करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान 

किन्नौर जिला के उपायुक्त कार्यालय सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान पर बैठक आयोजितजिला के उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई और किन्नौर जिला में नशे की रोकथाम व इसके दुष्प्रभावों बारे लोगों को जागरूक करने के तहत बनाई गई कार्य योजनाओं की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि जिला में नशे को पूर्णतः समाप्त किया जा सके और युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर एक बेहतर स्वास्थ्य व व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सके।इसके अलावा नशे की लत को समाप्त करने के लिए पुनर्वास व संवेदीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि युवा एक बेहतर जीवन जीने की और अग्रसर हो सकें और इसे ज़मीनी स्तर पर साकार करने के लिए जिला के कल्पा में शीघ्र ही नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर समाज की मुख्य धारा में लाना है ताकि वे स्वयं को कलंकित न महसूस करें और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर एक सशक्त समाज व राष्ट्र निर्माण में भूमिका अदा कर सकें। पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि जिला में चिट्ठे जैसे जानलेवा नशे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है और खुफिया विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुलिस नाका के माध्यम से भी नशे की तस्करी को रोकने के लिए निरंतरता के साथ कार्य किया जा रहा है। बैठक में आदेशक 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस सुनील कुमार, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश कुमार नेगी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

         

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

6 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

6 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

8 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

8 hours ago