Categories: Uncategorized

अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग में नाविका शर्मा ने हासिल किया पहला स्थान

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

नाहन की पेंचक सिल्ट खिलाड़ी नाविका शर्मा ने अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग हिमाचल प्रदेश में  अपने आयु व भार वर्ग में भाग लेते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। गोल्ड मेडल जीत कर आने की खुशी में वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम मार्शल आर्ट्स अकादमी नाहन में नाविका शर्मा का स्वागत किया गया व बच्चों ने नाविका शर्मा व अकादमी की इस उपलब्धि पर तालियां बजाई। मार्शल आर्ट्स कोच जावेद उल्फ़त ने इस अवसर पर नाविका शर्मा को बधाई व शुभकामना दी और अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे दूसरे बच्चों को भी ऐसे ही उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जावेद उल्फ़त ने कहा कि खिलाड़ी की कड़ी मेहनत और लगन के साथ साथ खिलाड़ी के परिवार का सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण है, और नाविका शर्मा के परिवारजन भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

 पेंचक सिलात एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन 23 नवंबर को पड्डल ग्राउंड हॉल, मंडी में हुआ। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया द्वारा हर वर्ष करवाई जाती है। मार्शल आर्ट खेल पेंचक सिलात भारत सरकार के साथ साथ हिमाचल सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है जो वर्तमान में  प्रदेश में बहुत लोकप्रिय  है, हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलात एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर आजाद की अगुआई में हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हर वर्ष भाग ले रहे हैं और मेडल जीत कर देश प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

3 days ago