नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
नाहन की पेंचक सिल्ट खिलाड़ी नाविका शर्मा ने अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग हिमाचल प्रदेश में अपने आयु व भार वर्ग में भाग लेते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। गोल्ड मेडल जीत कर आने की खुशी में वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम मार्शल आर्ट्स अकादमी नाहन में नाविका शर्मा का स्वागत किया गया व बच्चों ने नाविका शर्मा व अकादमी की इस उपलब्धि पर तालियां बजाई। मार्शल आर्ट्स कोच जावेद उल्फ़त ने इस अवसर पर नाविका शर्मा को बधाई व शुभकामना दी और अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे दूसरे बच्चों को भी ऐसे ही उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जावेद उल्फ़त ने कहा कि खिलाड़ी की कड़ी मेहनत और लगन के साथ साथ खिलाड़ी के परिवार का सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण है, और नाविका शर्मा के परिवारजन भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
पेंचक सिलात एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन 23 नवंबर को पड्डल ग्राउंड हॉल, मंडी में हुआ। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया द्वारा हर वर्ष करवाई जाती है। मार्शल आर्ट खेल पेंचक सिलात भारत सरकार के साथ साथ हिमाचल सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है जो वर्तमान में प्रदेश में बहुत लोकप्रिय है, हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलात एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर आजाद की अगुआई में हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हर वर्ष भाग ले रहे हैं और मेडल जीत कर देश प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में भर्ती और सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल पर लगाम कसने…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…