Uncategorized

पांवटा साहिब में स्मैक के साथ उत्तराखंड का युवक गिरफ्तार, जानें कैसे पकड़ में आया आराेपी

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

पांवटा साहिब (कपिल): सिरमौर जिला पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पांवटा साहिब के स्पैशल डिटैक्शन सैल की टीम ने भूपपुर में नए यमुना पुल के पास एक युवक को 11.22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिटैक्शन सैल की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान नए यमुना पुल के पास एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 11.22 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय आवेश खान पुत्र इसरार निवासी गांव कुंजा, डाकघर धालीपुर, तहसील विकासनगर व जिला देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और बरामद सामग्री को सील कर दिया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लाया था और कहां सप्लाई करने वाला था। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago