Uncategorized

तपोवन में कल से हाेगा हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज

कांगड़ा ,ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रैस वार्ता के दौरान सत्र की रूपरेखा सांझा करते हुए बताया कि इस बार सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र का शुभारंभ 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगा। इसके अलावा 28 नवम्बर और 4 दिसम्बर का दिन गैर-सरकारी कार्यों के लिए सुरक्षित रखा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के लिए विधायकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब तक विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 744 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिन्हें नियमानुसार सरकार को भेज दिया गया है। इनमें 604 तारांकित प्रश्न और 140 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।

इस शीतकालीन सत्र में विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक जनहित के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रश्नों का मुख्य केंद्र बढ़ती आपदा की स्थिति, राहत कार्य, सड़कों व पुलों का निर्माण और शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों की बदहाल स्थिति है। इसके अलावा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति, पर्यटन, पेयजल संकट, परिवहन प्रबंधन और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने जैसे मसले सदन में प्रमुखता से उठेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी प्रश्न प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago