Categories: Uncategorized

फोरलेन निर्माण कार्य पर आगामी आदेशों तक रहेगी रोक- उपायुक्त

शिमला (विकस शर्मा, ब्यूरो चीफ),


भटटाकुफर चौक पर सड़क धसने की घटना का निरीक्षण उपायुक्त अनुपम कश्यप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने शनिवार सुबह किया।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क धंसने की सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया गया। एचआरटीसी की बस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी और अचानक उसका अगल टायर जमीन में धंस गया था ।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की संयुक्त रूप से निर्देश दिए गए है कि कैथलीघाट से शिमला फोरलेन निर्माण के दौरान चल रहे टनल कार्य की रिपोर्ट तैयार करें। असल में जिस जगह से जमीन धंसने की घटना पाई गई है उसके समीप टनल का कार्य बताया जा रहा है। यह सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन ने राज्य आपदा प्रबधन प्राधिकरण को पत्र लिख दिया है कि जिसमें इस घटना से आपदा होने का अंदेशा जताया गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर जब पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके घरों में दरारें आना शुरू हो गई हैं। हमने घरों का निरीक्षण भी किया जिनमें दरारें आ चुकी है। फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी को निर्देश दिए गए है कि आगामी आदेशों तक निर्माण कार्य पूर पूर्ण रूप से रोक रहेगी क्योंकि लोगों की जान को खतरे में किसी भी सूरत में नहीं डाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सर्वेंक्षण विभाग को इस मामले के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्हें भी पत्र लिख कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से पहले भी कई शिकायतें प्रशासन को मिल चुकी है। प्रशासन उन सभी शिकायतों के बारे में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को अवगत करवाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

8 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

8 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

9 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

10 hours ago