उना (अकी रतन),
चिंतपूर्णी के पुजारी एवं समाजसेवी श्री राजेश कालिया जी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मोनिका कालिया जी के जन्मदिवस पर राजकीय उच्च पाठशाला धलवाड़ी एवं प्राथमिक पाठशाला धलवाड़ी के बच्चों को प्रीतिभोज करवाकर दिन को बहुत ही पावन तरीके से मनाया। इस अवसर पर प्राथमिक पाठशाला के नन्हे बच्चों को कलर्स, लेखन सामग्री तथा सभी बच्चों को चॉकलेट्स भी वितरित की गईं। मोनिका कालिया ने अपने जन्मदिवस पर सर्वप्रथम मां सरस्वती को भोग लगाया और फिर अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसकर अपना दिन सेवा को समर्पित किया। पाठशाला परिवार एवं प्रबंधन समिति की ओर से मोनिका कालिया जी एवं राजेश कालिया जी का हृदय से धन्यवाद।
हम सभी उनसे प्रेरित होकर इसी तरह अपने विशेष दिनों को बच्चों के साथ मनाने का संदेश देते हैं।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…