Uncategorized

पी.टी.ए. द्वारा प्रायोजित मेधा-आधारित छात्रवृति समारोह एवं इंटर्न नियुक्ति कार्यक्रम

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आर. के. एम.वी. की छात्रवृत्ति समिति द्वारा पी.टी.ए. प्रायोजित मेधा-आधारित छात्रवृत्ति समारोह एवं इंटर्न नियुक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन 21 नवम्बर 2025 को कॉलेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. अनिता सक्सेना रहीं। उन्होंने वि‌द्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की तथा निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन समिति के संयोजक डॉ. अरविंद पॉल द्वारा किया गया।समारोह में पी.टी.ए. अध्यक्ष रमेश्वर शर्मा तथा डीएसडब्ल्यू एवं पी.टी.ए. सचिव सुरेंद्र शर्मा सहित छात्रवृत्ति समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के दौरान कुल 154 विद्यार्थियों को मेधा-आधारित छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई। इनमें से 72 वि‌द्यार्थियों को इंटर्न के रूप में औपचारिक नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। सभी पुरस्कार एवं नियुक्तियाँ मुख्य अतिथि दवारा वितरित की गई।समारोह में वि‌द्यार्थियों और संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। प्राचार्या डॉ. सक्सेना ने छात्रवृति प्राप्त विद्यार्थियों तथा नव-नियुक्त इंटर्नी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें पी.टी.ए., आयोजन समिति तथा सभी सहयोगी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

9 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

9 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

10 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

11 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

11 hours ago