सोलन (नरेंदर कुमार, संवाददाता),
आज दिनांक 20.11.25 को थाना सोलन पर सूचना मिली कि ओछघाट ड्रीम विल्ला होटल के पास एक गाडी न0 HR60E-3333 मे सवार एक व्यक्ति ने गोली चलाई है तथा गाडी को भगाकर जीरो प्वाईंट ओच्छघाट की तरफ ले गया है, जिस सूचना पर सरसरी तस्दीक पर पाया गया कि कल दिनांक 19.11.25 को आदित्य कुमार पुत्र राजबल्ली शाह निवासी हरियाणा जो शुलिनी युनिवर्सिटी मे BBA 1st YEAR का छात्र है उसके किराए के कमरा मे शुलिनी युनिवर्सिटी के सीनीयर लडके गए तथा आदित्य कुमार से बहसबाजी व गाली गलौच किया जिसके पश्चात रात को आदित्य कुमार के पिता व परिजन सोलन आ गए तथा शुलिनी यूनिवर्सिटी मे उन्होने मैनेजमेंट से इसी बारे शिकायत की जिनको 02 बजे दिन दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था । आदित्य कुमार उसके पिता राजबल्ली शाह व अन्य परिजन जब ड्रीम विल्ला के पास पहुँचे तो पिछली रात को झगडा करने वाले लडको मे से एक छात्र धर्मा ने राजबल्ली शाह से उसकी लाईसेंसी पिस्टल छीन ली तथा उसने हवा मे फायर कर दिया। इस घटना मे किसी को कोई चोट न आई है ।
आरोपी धर्मा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और पिस्टल भी जब्त की गई है मामले में जाँच जारी है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…