Uncategorized

जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक नाहन में आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन द्वारा उपाध्यक्ष विधान सभा विनय कुमार तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी की उपस्थिति में की गई। बैठक में उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने जिले में सुचारू रूप से जल उपलब्ध करवाने हेतु जल जीवन मिशन योजना एवं अन्य पुरानी योजनाओं के जीर्णोद्धार करने को कहा। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति द्वारा निरंतर रूप से बैठक का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिले में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य सरकार का आईना है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किए गए कार्यों के लिए वह जनता के लिए उतरदायी है, इसलिए उनके द्वारा गुणात्मक कार्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बैठक में गैर सरकारी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मदों पर चर्चा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि नारग से फागला सड़क को दुरुस्त करने के लिए पैच वर्क का कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत वासनी-पाब आदि गांव में लो वोल्टेज की समस्या के निवारण के लिए शांत गांव में 25 किलो वाट का ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाया जाएगा।
बैठक में अवगत करवाया गया कि धौलाकुआं से बायला संपर्क मार्ग को पक्का करने का कार्य किया जाएगा तथा बागथन-बनेठी-राजगढ़ मार्ग में पैचवर्क का कार्य किया जाएगा।
बैठक में रोनहाट में सब्जी एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने की मांग रखी गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ में विज्ञान खंड का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। जिला सिरमौर में हैंडपंप को सुचारु करने के भी निर्देश दिए गए। जिले में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए भी चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि धारटीधार में बिजली की समस्या के निवारण के लिए नया फीडर बनाया जा रहा है और सेनधार क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा को जारी रखने को कहा गया।
बैठक में बताया गया कि जिला सिरमौर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके लिए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 2024-25 में लगभग 90 लाख रुपए व्यय किए गए है और अब तक जिले के 11 हजार 534 किसान 2272.86 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे है।
-0-

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago