Uncategorized

एनडीए की ऐतिहासिक जीत: विकास और सुशासन पर मुहर – विशाल तोमर

नाहन : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नाहन मंडल के प्रवक्ता विशाल तोमर ने बधाई देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने NDA में अपना अटूट विश्वास जताया है। यह जनादेश विकास और सुशासन की राजनीति का प्रमाण है, जिसके लिए एनडीए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।”

उन्होंने महागठबंधन की हार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘ईवीएम हैक’ और ‘वोट चोरी’ जैसे नकारात्मक नैरेटिव काम नहीं आए। तोमर ने पूछा कि अगर ईवीएम हैक हो रही होती, तो बीजेपी को अकेले 272 सीटें क्यों नहीं मिलीं? हमें हिमाचल या अन्य राज्यों में बहुमत क्यों नहीं मिला? ये नैरेटिव अब उल्टा असर डाल रहे हैं।”

तोमर ने विपक्ष को सुझाव देते हुए कहा कि महागठबंधन को नकारात्मक राजनीति छोड़कर, जनादेश स्वीकार करना चाहिए और एक शक्तिशाली विपक्ष की तरह नीतियों के आधार पर मुकाबला करना चाहिए। वे जनता को बताएं कि वे बीजेपी से बेहतर क्या कर सकते हैं।”

विशाल तोमर ने कहा कि सबकी अपनी-अपनी राय होती है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए। अगर अन्य पार्टियां अभी भी वोट चोरी और ईवीएम हैकिंग की बात पर कायम हैं, तो उन्हें बता दें कि चुनाव आयोग (ECI) परिणाम घोषित होने की तारीख से 45 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और मांगने का समय देता है। महागठबंधन एक बड़ा गठबंधन है और उन्हें खुद ही सत्यापन के लिए 10 दिन से ज्यादा का समय नहीं लगना चाहिए, और उन्हें 45 दिनों के भीतर चुनाव आयोग के पास जाकर जांच की मांग करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव निष्पक्ष थे।”

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

7 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

10 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

10 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

10 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

19 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

2 days ago