Categories: Uncategorized

श्रीनगर नौगाम में दिल्ली जैसा धमाका: 9 की मौत, 30 घायल; पुलिस स्टेशन का हिस्सा ध्वस्त

ब्यूरो रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन के पास देर रात एक भीषण धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि कई वाहन जलकर राख हो गए और पुलिस स्टेशन की इमारत का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद आग की विशाल लपटें उठीं और पूरा इलाका काले धुएं से ढक गया। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शवों के चिथड़े उड़ गए और करीब 300 फीट दूर तक अंग बिखरे मिले।

धमाके के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के घरों की खिड़कियां झटके से हिल गईं और चिंगारियां दूर-दूर तक उड़कर गिरीं, जिनकी वजह से अन्य जगहों पर भी आग लगने की जानकारी मिली। कुछ ही मिनटों में भारी भीड़ इकट्ठी हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
धमाका रात 11:22 बजे हुआ बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार विस्फोट उसी पुलिस स्टेशन में हुआ, जहाँ दिल्ली कार धमाके के टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद डॉक्टर मुजम्मिल गनई के फरीदाबाद स्थित किराये के मकान से बरामद किए गए 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट को रखा गया था। प्रारंभिक जांच में इसी विस्फोटक पदार्थ में विस्फोट की पुष्टि हुई है।

धमाके के कई वीडियो और CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

9 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

11 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

11 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

11 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

20 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

2 days ago