Categories: Uncategorized

केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें छात्र, जीवन के व्यावहारिक अनुभवों से भी सीखें – विक्रमादित्य सिंह

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ क्षेत्र के विकास के लिए तैयार होगा रोडमैप

रामपुर क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर में आज मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की और क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच, रामपुर, झाकड़ी, रामपुर (बालिका), रचौली, ज्यूरी, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल दत्तनगर, ज्यूरी पब्लिक स्कूल ज्यूरी तथा सर्वपल्ली बी.एड. कॉलेज नोगली के लगभग 300 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकारी और निजी दोनों प्रकार के शिक्षण संस्थान उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, इसलिए सभी को समान दृष्टि से देखा जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन के व्यावहारिक अनुभवों से भी सीखें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक योगदान देना होना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत एक सशक्त और लोकतांत्रिक देश है, जिसका श्रेय हमारे संविधान की दृढ़ता और नागरिकों की सजगता को जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करें और समाज के प्रति जिम्मेदार बनें।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, परंपरा और विरासत की रक्षा करना भी आवश्यक है, क्योंकि यही हमारी पहचान है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध है और यह हमारी साझा आस्था व संस्कारों का प्रतीक है, जिसे नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि लवी मेला रामपुर क्षेत्र की पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह मेला सदियों से व्यापार, संस्कृति और सौहार्द का केंद्र रहा है, जिसकी शुरुआत महाराजा केहरी सिंह के समय हुई थी।अंत में मंत्री ने सभी छात्रों, शिक्षकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरिंदर सिंह, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, एडवोकेट डी.डी. कश्यप, राजेश गुप्ता, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक, छात्र एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सिंगला में श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की, योग शिविर में भाग लिया तथा स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसमें भवन निर्माण, सड़क सुधार और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।लोक निर्माण मंत्री ने सिंगला की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों की श्रद्धा, संस्कृति और सहयोग की भावना ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश 7वां राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल, श्री प्रेम सिंह महाराज जी, श्री विश्व गौरव हरि ओम जी, श्री चारु चैतन्य महाराज जी, श्री हर्षवर्धन जी, माता श्री राधा रानी जी, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा, महिला मंडल की सदस्य तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

8 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

19 hours ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

19 hours ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

20 hours ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago

सोलन : सनी साइड में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची घायल

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…

2 days ago