नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के प्रतिभाशाली छात्र सर्वजीत ने एच.पी.यू. युवा उत्सव (ग्रुप 2) में तबला वादन में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। यह युवा उत्सव सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, संजौली कॉलेज, शिमला में आयोजित किया गया था। उल्लेखनीय है कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब सर्वजीत ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर सर्वजीत ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, संयोजक डॉ. देवराज शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विवेक नेगी, डॉ. पंकज चांडक तथा टीम इंचार्ज डॉ. विनोद से भेंट की। प्राचार्य डॉ. शुक्ला ने सर्वजीत व संगीत विभाग के डॉ. देवराज शर्मा तथा प्रो. मोनिका को बधाई देते हुए कहा कि सर्वजीत की निरंतर सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…