Uncategorized

राजेश धर्माणी 14 नवंबर को जुब्बल में सीएलसी भवन का करेंगे उद्घाटन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

15 नवंबर को बाल आश्रम टूटीकंडी में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 14 नवंबर को जुब्बल विधानसभा क्षेत्र तथा 15 नवंबर को शिमला शहर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 14 नवंबर को प्रातः 11 बजे जुब्बल में सिटी लाइवलीहुड सेंटर (सीएलसी) भवन का उद्घाटन करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 3 बजे प्रगतिनगर (गुम्मा) में अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी) की वर्तमान स्थिति और चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।तकनीकी शिक्षा मंत्री 15 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे रिज शिमला में “चिट्टे के खिलाफ अभियान” में भाग लेंगे। इसके उपरांत वह सायं 5 बजे बाल आश्रम टूटीकंडी शिमला में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

11 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

12 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

13 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

15 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

19 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 day ago