Uncategorized

दिल्ली धमाके के बाद चंबा पुलिस अलर्ट पर, सीमा पर पेट्रोलिंग बढी गाड़ियों के नियमित चेकिंग के आदेश

चंबा (ओपी शर्मा , संवाददाता),

दिल्ली धमाके के बाद जिला चंबा की सीमाओं में जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही बॉर्डर एरियाज पर नियमित पेट्रोलिंग के आदेश भी पुलिस हेडक्वार्टर से दे दिए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने कहा है की हेड क्वार्टर से भी आदेश मिले हैं और इसके साथ ही बॉर्डर एरिया पर जो बटालियन तैनात है उनको नियमित वहां की चेकिंग और पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। किसी भी संदिग्ध पर पैनी नजर रखने को कहा गया है । पंजाब और जम्मू कश्मीर के बॉर्डर एरिया पर तैनात पुलिस जवानों को ऐतिहातन पेट्रोलिंग तेज करने के आदेश भी दिए हैं। गाड़ियों की नियमित चेकिंग के आदेश दिए गए हैं और पुलिस जवानों द्वारा लगातार गाड़ियों की चेकिंग भी की जा रही है।गौरतलब है पिछले दिन दिल्ली में हुए धमाके के बाद हिमाचल पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पुलिस हेडक्वार्टर से बॉर्डर एरिया पर चौकसी बढ़ाने के आदेश भी मिले हैं जिसकी पुष्टि एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है।उन्होंने कहा है की कुछ भी संदिग्ध होने पर तुरंत पुलिस हेड क्वार्टर को सूचित किया जाए ताकि समय रहते एक्शन किया जा सके। गौरतलब है जिला चंबा पंजाब व जम्मू कश्मीर की सीमा से लगता है। इसी के चलते यहां पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

9 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago