चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ),
राष्ट्रीय कार्यक्रम विकसित भारत बिल्डथान 2025 के तहत राज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर के अध्यापकों ने लोक संस्कृति,पारंपरिक परिधान एवं मिलेट्स (पारंपरिक फसलें) पर प्रोजेक्ट तैयार कर केंद्र को भेजें हैं।उल्लेखनीय है कि देश भर के बच्चों से आठ नवंबर तक आइडिया जमा करने के लिए कहा था। देश भर में प्रथम आने वाले बच्चों को सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। हालांकि आइडिया जमा करने की प्रक्रिया काफी मुश्किल थी जिसके लिए अध्यापकों को काफी मेहनत करनी पड़ी।स्कूल के जगपाल चौहान, नीलम ठाकुर व कृष्ण पखरेटिया के बच्चों में आरुषि ,स्नेहा,शानवी, स्मृति, दृष्टि इत्यादि ने अपने विचार व प्रोजेक्ट तैयार किए। जिसमें प्रवक्ता नीलम ठाकुर का प्रोजेक्ट ऑनलाइन जमा हुआ।नीलम ठाकुर ने बताया कि पारंपरिक परिधान एवं विलुप्त हो रहे खाद्य फसलों पर आधारित बच्चों ने प्रोजेक्ट तैयार किया था ताकि नए सिरे से इन फसलों को बाजार में उतारा जा सके।
जिससे लोग अपनी आजीविका कमा सकें।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…