Uncategorized

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर की छात्रा एंजेल का 2 डी चित्रकला प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन।

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ),

राज्य स्तरीय कला उत्सव चम्बा में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों के चलते 2 डी चित्रकला प्रतियोगिता में राज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर की 10+2 की छात्रा एंजेल का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। चम्बा से वापिस भरमौर पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य अरुणा एवं अध्यापकों ने हार पहनाकर बच्ची का स्वागत किया।बच्ची की मां पूनम रानी भी इसी स्कूल में अध्यापिका हैं। उनका कहना है कि बेटी का शुरू से ही ड्राइंग व चित्रकला में काफी रुचि है। पढ़ाई के साथ फ्री समय में मोबाइल इत्यादि से दूर रह ये पेंटिंग इत्यादि लगी रहती है। छात्रा के अध्यापक कृष्ण पखरेटिया ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ एंजेल लोक संस्कृति, पारंपरिक परिधान एवं चौरासी मंदिर परिसर की साफ सफाई में भी लगी रहती है। भविष्य में ये बेटी जरूर अपने स्कूल एवं मां बाप का नाम रोशन करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

17 hours ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

1 day ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

2 days ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

2 days ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

2 days ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago